पुष्पेन्द्र श्रीवास। राज्य सरकार की ओर से धरना-प्रदर्शन पर बैन लगाने के खिलाफ कोरबा में भाजपा के आंदोलन को विफल करने के लिए पुलिस ने भी तगड़ी व्यवस्था की है। भाजपाइयों को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले कोसाबाड़ी चौक के पास ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा दिया है। इसके साथ ही 200 से अधिक जवानों की ड्यूटी भी लगाई है। जरूरत पड़ने पर बैरिकेडिंग के पास ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
दरअसल विविध निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए राज्य सरकार ने अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार के इस आदेश को जन विरोधी और अघोषित आपात काल बताते हुए भाजपा ने आंदोलन करने का एलान किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कोसाबाड़ी चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक बैरिकेडिंग
सोमवार को भाजपा के विरोध-प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट के घेराव को देखते हुए पुलिस ने भी उन्हें रोकने पूरी ताकत झोंक दी है। SP भोजराम पटेल के निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में भाजपाई कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचने चाहिए। उन्हें रोकने के लिए कोसाबाड़ी चौक लेकर कलेक्ट्रेट तक बैरिकेडिंग किया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि भाजपाइयों को कोसाबाड़ी चौक के पास ही रोक दिया जाएगा।
वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
भाजपा के आंदोलन को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट करने की योजना बनाई है। इस दौरान नेहरु चौक से कलेक्ट्रेट रोड में सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही नेहरु चौक से गुजरने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
रैली के साथ पहुंचेंगे भाजपा नेता, गिरफ्तारी भी देंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर जिले भर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता राज्य शासन के काला कानून के विरोध में सोमवार की 3 बजे पहले रैली लेकर कोसाबाड़ी चौक पहुंचेंगे। इसके बाद रैली कलेक्ट्रेट तक जाएगी। इस दौरान कलेक्ट्रेट में जाकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के आदेश पर जिला और पुलिस प्रशासन उनकी आंदोलन को विफल करने की योजना बना रहे हैं। भाजपा नेता व कार्यकर्ता आंदोलन के लिए तैयार है। जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन कर गिरफ्तारी भी देंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

