यूक्रेन युद्ध के कारण मेडिकल पढ़ाई बीच मे छोड़ चुके छात्रों को बहुत जल्द सुखद खबर केंद्र की भाजपा सरकार देने की तैयारी में- रेणुका सिंह (केंद्रीय राज्यमंत्री)

रायपुर(वायरलेस न्यूज़) यूक्रेन में युद्ध के चलते मेडिकल की पढ़ाई अधूरी छोड़ आए विद्यार्थी देश के अन्य मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए राजनेताओं के द्वार पर दस्तक दे रहे है।
इसी कड़ी में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने आज केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह से मुलाकात की। श्रीमती सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार उनकी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर रही है और जल्द ही विद्यर्थियों को सुखद समाचार मिलेगा।
प्रदेश भर के लगभग 3 लाख विद्यार्थी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। मगर युद्ध के कारण उन्हें बीच मे ही पढाई छोड़नी पड़ी। तबसे उनकी पढ़ाई रुक गई है जिसके चलते अभिभावक परेशान हो रहे है।
यूक्रेन में युद्ध की अनिश्चितता बनी हुई है। फलस्वरूप छात्र -अभिभावक चाहते है कि बीच की पढ़ाई यहाँ के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिल जाए जिससे उनकी पढ़ाई जारी रख सके।
छात्रों ने बताया कि युद के चलते उनके कालेज ध्वस्त हो चुके है। ऐसी स्थिति में यदि युद बन्द भी हो जाए तब भी पढ़ाई के हालत में नही होंगे।
इसी बात से चिंतित विद्यर्थियों ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह से मिलकर विस्तार से चर्चा की।
श्रीमती सिंह विद्यर्थियों की बातों से सहमत नजर आए और उन्हें भरोसा दिलाया कि बच्चों के भविष्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार कभी खराब नही होने देगी।
उनके उज्वल भविष्य के लिए जो कुछ भी संभव हो पावेगा वह प्रधानमंत्री की अगुवाई में जरूर किया जावेगा।
श्रीमती रेणुका सिंह ने यह भी कहा कि केन्द्र की सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने में जुटी हुई है।और जल्द ही विद्यर्थियों को सुखद समाचार मिलेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

