🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ग्राम मोरगा के शिविर में बिजली संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण

On: May 19, 2022 12:46 PM


ग्राम मोरगा के शिविर में बिजली संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 19 मई 2022) – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं का तत्काल शिविर में ही निराकरण करने का अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में कोरबा वृत्त अंतर्गत कटघोरा संभाग के ग्राम मोरगा में समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
उपसंभाग बांगों के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन मोरगा में विद्युत समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में कटघोरा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजेश ठाकुर ने बताया कि कुल 16 नग आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 7 आवेदन बिजली बिल भुगतान तथा 9 नग विद्युत बिल सुधार से संबंधित थे। आवेदनों पर निराकरण करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री मनोज ठाकुर, डाटा एन्ट्री आॅपरेटर श्री मिथिलेश देवांगन, श्री कृष्णा यादव एवं अन्य कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment