बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) यादव समाज की मांग- शासन, छोटेलाल यादव के गुनाहगार आबकारी विभाग के आनंद वर्मा को तत्काल गिरफ्तार करे एवम् उसके साथ गए कर्मचारियों और आदेशित करने वाली सहायक आयुक्त पर कानूनी कार्यवाही करे
सेंट्रल जेल के अधिकारियों पर हो छोटेलाल की हत्या की जवाबदेही
डीन सिम्स से मांग कि एमएलसी रिपोर्ट की बने जांच समिति
मृतक के परिवार को दे आर्थिक मदद और नौकरी.
बिलासपुर यादव समाज बिलासपुर ने शासन से मांग की है कि ग्राम चिल्हाटी निवासी स्वर्गीय छोटेलाल यादव के हत्यारे आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर आनंद वर्मा को तत्काल गिरफ्तार कर उनके साथ गए कर्मचारियों और उन्हे सहयोग करने वाली सहायक आयुक्त पर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए। ज्ञात हो की आनंद वर्मा अपने साथ 15,20 लोग लेकर छोटेलाल के घर गए और छोटेलाल के साथ मारपीट की और घर की महिलाओं के साथ गाली गलौच की और उन्हे मारने की धमकी दी गई इनके साथ दो संदिग्ध व्यक्ति भी थे जो अपने चेहरा को कपड़े से ढंके हुए थे। आनंद वर्मा को तत्काल गिरफ्तार कर उसके साथ गए दो संदिध्ध व्यक्ति के बारे भी जानकारी लेकर शासन करवाही करे।
उसी प्रकार सेंट्रल जेल बिलासपुर में छोटेलाल यादव के साथ की गई मारपीट और मृत्यु पर शासन दोषी अधिकारियों पर तुरंत हत्या करने का दोषी मान कार्यवाही करे। यादव समाज ने डीन सिम्स बिलासपुर से मांग की है कि डाक्टर द्वारा दी गई एमएलसी रिपोर्ट पर जांच समिति बनाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
छत्तीसगढ़ यादव समाज ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मांग की है कि स्वर्गीय छोटेलाल यादव के छोटे छोटे तीन बच्चे है उन्हे तत्काल आर्थिक मदद की जाए और मृतक की पत्नी को किसी विभाग में नौकरी दी जाए।
छत्तीसगढ़ यादव समाज ने उम्मीद जताई है कि शासन इस ओर ध्यान देते हुए उपरोक्त मांगों पर जल्द फैसला लेगी।
मांग करने वालों में पद्मश्री फूलबासन यादव, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा सोमनाथ यादव, जिला पंचायत बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष भुनेश्वर यादव,जिला अध्यक्ष बिलासपुर जितेंद्र यादव,शिवशंकर यादव,युवा अध्यक्ष अमित यादव,अनिल यादव,शैलेंद्र यादव,नीरज यादव,जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव,वीनू सुमंत यादव, पार्षद अजय यादव,लक्ष्मी यादव,विजय यादव, संगठन सचिव जितेंद्र यादव,देसहा यादव समाज के अभिलेष यादव,कृष्ण कुमार यादव, झेरिया यादव समाज के दीपक यादव,मनोज यादव, अठोरिया यादव समाज के सुनील यादव,मनोज यादव,नवीन यादव, ढढोड़ यादव समाज के डा आई पी यादव, मनीष यादव, ठेठवार यादव समाज से डा गोविंद यादव,लक्ष्मण यादव आदि समाज प्रमुख शामिल हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

