🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जैव विविधता दिवस के अवसर पर 22 मई कों होंगे जशपुर में विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन

On: May 19, 2022 12:38 PM

जिले के समृद्ध जैव विविधता के सभी आयामों का होगा प्रदर्शन, मैराथन क़े साथ छायाचित्र प्रदर्शन और होगी कार्यशाला

जशपुर :- (वायरलेस न्यूज़)

हर साल 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया जाता है।
इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जैव विविधता के प्रति जागरूक करना है।इसी उद्देश्य क़े लिए जशपुर में भी विभिन्न आयोजन किया जा रहा हैँ

वनमंडलाधिकारी जशपुर जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रति वर्ष 22 मई को जैव विविधता के मुद्दों के बारे में समझ एवं जागरूकता बढ़ाने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के रूप में घोषित किया गया है ।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राज्य के समृद्ध जैवविविधता के संरक्षण के लिये ध्यान आकृष्ट करने के लिये जागरूकता संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं । हमारे लिये यह गौरव का विषय है कि इस वर्ष भी जैव विविधता कार्यक्रम जशपुर में के अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का प्रसंग वाक्य ( धीम ) ” Building a shared future for all life ” ( सभी जीवों के लिये एक साझा भविष्य का निर्माण ) घोषित किया गया है ।

इस अवसर पर जिले के समृद्ध जैव विविधता के सभी आयामों जैसे कि वनस्पतियां ( फलोरा ) , फौना ( पशु पक्षियों , प्राकृति सौंदर्य , वन , वन्यप्राणी , जनजातिय सामाजिक विविधता , कृषि विविधता , सांस्कृतिक विविधता आदि विषयों को प्रदर्शित करता छायाचित्र ( Photographs ) का प्रदर्शन वनमण्डल कार्यालय में समय 11:00 बजे से किया जा रहा है एवं प्रातः 07:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से मैराथन दौड़ ( महिला / पुरूष ) आयोजित है । आप सभी अधिक अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनजागरूकता अभियान में शामिल होवें ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment