🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहर में भूमाफिया सक्रिय गोलबंदी होकर भोले भाले लोगों को निशाना बना रहे है

On: May 22, 2022 10:46 AM

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) शहर में भू माफिया सक्रिय हैं बेशकीमती जमीनों पर इनकी नजर है शहर में कई ऐसे भूमाफिया है जो गोलबंद होकर शासन प्रशासन से मिलीभगत करके भोले भाले जमीन मालिकों को कभी औने पौने पैसे देकर तो कभी गुंडागर्दी के बल पर यूपी एवं बिहार स्टाइल से उनकी जायज भूमि से भगा कर उन पर कब्जा कर लिया जा रहा है ।

अभी हाल ही में लिंक रोड स्थित बलराज पेट्रोल पंप को हथियाने के बाद अब शहर की प्रतिष्ठित छावड़ा परिवार की महिला श्रीमती उषा छाबड़ा का भी है। उनकी खमतराई बिलासपुर में पटवारी हल्का नं 25 खसरा नंबर 554/8 रकवा 2 एकड़ है। इस भूमि को शहर के छठे हुए बदमाश भूमाफिया द्वारा तत्कालीन तहसीलदार नारायण प्रसाद गवेल,रजिस्ट्रार श्रीमती उषा साहू एवं पटवारी मिलकर 2 एकड़ भूमि का फर्जी नक्शा एवं दस्तावेज बनाकर उसे 5 भागों में क्रमशः 561/21,561/22,559/13,559/14 एवं 599 बनाकर बेचने की फिराक में थे। जमीन मालकिन श्रीमती उषा छाबड़ा इस फर्जीवाड़े की शिकायत कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार एवं रजिस्ट्रार से की। परंतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। तब श्रीमती छाबड़ा शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता के. जेड अंसारी से मिलकर अपनी परेशानी बताई तो श्री अंसारी तुरंत कानूनी कार्रवाई कर भू माफियाओं के मंसूबे पर पानी फेरते हुए उक्त जमीन श्रीमती छावड़ा के नाम सुरक्षित करवा दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment