कोरबा (वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ़ कोरबा की टीम ने रेल्वे यार्ड से कोयला चोरी करते कोरबा के एक युवक को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में कोरबा रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार झा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि दिनांक 23 मई को समय लगभग 19.15 बजे उ.नि. आर.एस.चंद्रा, सउनि एस.के.शर्मा व प्र.आ. ए.गुरूद्वान पोस्ट प्रभारी कोरबा के निर्देशन में चेकिंग के दौरान कोरबा रेलवे यार्ड लाईन नंबर 04 किमी संख्या 702/सी-29 के पास मुकेश कुमार साहू, पिता राम प्रसाद साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 08, सीतामढ़ी शनि मंदिर के पास कोरबा, थाना सिटी कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.) नामक व्यक्ति को उसके अवैध कब्जे से 02 प्लास्टिक की बोरी में लगभग 50 कि.ग्रा. कच्चा कोयला (प्रत्येक में लगभग 25 कि.ग्रा.), कीमत लगभग 1000/- रूपये के साथ पकड़ा गया व उसके विरूद्ध रेसुब पोस्ट कोरबा में अपराध क्रमांक 07/2022 दिनांक 23.05.2022 धारा 3(ए) आर.पी.(यू.पी.) एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया तथा उसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया जायेगा। कोरबा आरपीएफ़ की इस कार्यवाही से कोयला चोरों में दशहत फैल गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

