🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

30 फीट ऊपर आसमान में लटका रहा हथौड़ा झूला, सांसत में फंसी लोगों की जान, रोते-बिलखते रहे लोग

On: May 28, 2022 6:49 PM

(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़) कोरबा। मानिकपुर चौकी अंतर्गत डिज्नी लैंड मेले में बड़ी दुर्घटना टल गई है. खतरनाक हथौड़ा झूला 20 मिनट तक लगभग 30 फीट ऊपर आसमान में लटका रहा. लोगों की जान सांसत में फंसी रही. फंसे लोगों ने जमकर हंगामा मचाया.

कर्मचारियों ने रस्सी के सहारे नीचे उतारने की कोशिश की. काफी मश्कत के बाद फंसे लोगों को नीचे उतारा गया. झूला नीचे आने के बाद लोगों नेराहत की सांस ली.
झूले में फंसने के बाद लोग रोते बिलखते रहे. झूले में सवार कई लोग घायल हुए हैं. बालको निवासी तीन लोगों को 112 की सहायता से जिला अस्पताल रवाना किया गया .

बता दें कि 112 के चालक सतपाल सिंह और आरक्षक कर्मचारी ईश्वर प्रताप ने तत्काल झूले में घायल लोगों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज जारी है. फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment