🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बस्तर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल अमल, दृष्टिबाधित भाई-बहन भानुप्रिया और खलेन्द्र को मिला 1.50 लाख रूपए का चेक

On: May 28, 2022 2:19 PM

मुख्यमंत्री ने 26 मई को बकावंड में भेंट-मुलाकात के दौरान की थी घोषणा

बस्तर कलेक्टर ने घर पहुंच कर सौंपा चेक

जगदलपुर 28 मई 2022 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की जा रही घोषणाओं और निर्देशों पर संबंधित जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 26 मई को बकावंड में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान सवरा गांव की दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य और उनके भाई खलेन्द्र के लिए डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति की घोषणा की थी। जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर बस्तर श्री रजत बंसल ने इन बच्चों के घर पहुंच कर उन्हें डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।

भेंट-मुलाकात के दौरान दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य ने मुख्यमंत्री से कहा था कि ‘मैं पढ़ना चाहती हूँ। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से दिक्कत है।’ उनके दृष्टिबाधित भाई खलेन्द्र ने भी संगीत सीखने की इच्छा जाहिर की थी। दोनों के लिए भानुप्रिया ने स्मार्ट फोन और टेप रिकार्डर की माँग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने उदारता का परिचय देते हुए बकावंड में दृष्टिबाधित भाई-बहन भानुप्रिया और खलेन्द्र के पिता श्री देवेन्द्र आचार्य की मदद और स्मार्ट फोन व अन्य उपकरण खरीदने के लिए 1.50 लाख रूपए की राशि तत्काल मंजूरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस्तर प्रशासन ने तत्परता का परिचय दिया, कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दृष्टिबाधित भानुप्रिया और खलेन्द्र के घर खुद पहुंचकर उन्हें 1.50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। 

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment