रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 31 मई 2022)कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देश पर रेडक्रॉस के माध्यम से कु.संयुक्ता गुप्ता को इलाज के लिए 50 हजार रुपये की राशि दी गई। जिसका चेक कलेक्टर श्री सिंह ने आज उनके परिजनों को सौपा। साथ ही हैदराबाद में बेहतर उपचार के लिए भी व्यवस्था का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि वेट लिफ्ंिटग खिलाड़ी कु.संयुक्ता गुप्ता का जनवरी माह में हुए एक दुर्घटना में स्पाईनल कॉड बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गयी है। बीते दिनों वह कलेक्टर श्री भीम सिंह से मुलाकात करने पहुंची थी। जिसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने कु.गुप्ता के बेहतर इलाज के लिए रेडक्रॉस के द्वारा 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए थे। साथ ही परिजनों द्वारा बताये जाने पर कि आगे का उपचार हैदराबाद में किया जाना है, कलेक्टर श्री सिंह ने उसके लिए भी हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन परिजनों को दिया। इसी प्रकार रायगढ़ के सुभाष चन्द्र अग्रवाल को एक नई दो चक्का साइकिल भी रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदान की गयी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने श्री अग्रवाल को साइकिल सौंपी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रेस क्लबों ने की कड़ी निंदा
Uncategorized2026.07.23दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आरपीएफ की संवेदनशील पहल: ‘नन्हें फरिश्ते’ से 211 बच्चों की सकुशल घर वापसी”* *’ऑपरेशन अमानत’ से यात्रियों को वापस मिला उनका 1 करोड़ 58 लाख से अधिक मूल्य का खोया सामान”*
Uncategorized2026.07.23अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन* *डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बिजली कंपनी की बड़ी पहल*
Uncategorized2026.07.23अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन का कायाकल्प* *आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम*
