रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ 31 मई 2022)
बीते 20 मई को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय कमला नेहरू पार्क में दो आयु वर्ग के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 300 बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज की थी। उसी दिन शाम को मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों आयुवर्ग के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के अलावे दोनों ही आयुवर्ग में 10-10 सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए थे। किंतु अपरिहार्य कारणों से शेष सहभागिता दर्ज करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया जा सका था। इस हेतु 30 मई को रायगढ़ रेलवे स्टेशन के करीब मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शेष बचे प्रतिभागियों में से उपस्थित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था। फिर भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हो सका है। अत: जिन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त हो सका है वे मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में शाम 4 से 7 बजे के बीच पंचायती धर्मशाला के सचिव श्री गोपाल अग्रवाल से संपर्क कर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। श्री गोपाल अग्रवाल से उनके मोबाईल नंबर 94252-50095 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

