🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़- टाटा इतवारी एक्सप्रेस रॉबर्टसन के निकट पटरी से उतरी, मचा हड़कंप ! 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पटरी पर आई

On: June 1, 2022 4:37 AM

रायगढ़, (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 01 जून) जिले के रायगढ़ डिवीजन में बीती रात एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। रायगढ़-बिलासपुर रेल मार्ग पर राबर्टसन के पास टाटा इतवारी

एक्सप्रेस बेपटरी हो गई इस हादसे में किसी प्रकार कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब 11:50 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई टाटा इतवारी पैसेंजर करीब 12:20 बजे जैसे ही ट्रेन राबर्टसन के पास पहुंची अचानक ट्रेन के एक एसएलआर डिब्बे के 04 पहिये ही डिरेल हो गई ।

एसएलआर डिब्बे बे पटरी हो गए। इस घटना से ट्रेन यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन डिरेल होने की सूचना जैसे ही रायगढ़ रेलवे प्रशासन को मिली तो

आरपीएफ, रेलकर्मी एवं रेलवे अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। रेस्क्यू टीम की लगातार 5 घंटे की मेहनत के बाद डिब्बों को पटरी पर वापस लाने में सफलता प्राप्त की। सबसे बड़ी सुखद बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है । सभी यात्री सुरक्षित हैं।रात भर रेल्वे के आला अफसरान दुर्घटना क्षेत्र में डटे रहे कई तो अभी वापस आ रहे है । रेलवे के आला अफसर हादसे की जांच में जुटे गए हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment