सीसीटीवी कैमरा,अलार्म,सुरक्षा गार्ड के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
कोरबा/ (पुष्पेंद्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा शहर के बैंक, एटीएम की सुरक्षा के मद्देनजर सभी बैंक मैनेजर की मीटिंग लेकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देने हेतु मीटिंग आयोजित करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 31/5 /2022 को थाना कोतवाली कोतवाली, नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के द्वारा शहर के प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक कोरबा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी एवं मर्यादित बैंक कोरबा एवं बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर की बैठक ली गई। उपरोक्त मीटिंग में सभी बैंक मैनेजर से उनके बैंक एवं एटीएम के सुरक्षा गार्ड रखने, उनका वेरीफिकेशन, शास्त्रों की जांच कराने, बैंक के सभी सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा तथा बैंक परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा सही एंगल में लगाने, आलार्म की जांच करने के निर्देश दिए हैं। मीटिंग में थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक माखनलाल पात्रे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, हम थाना कोतवाली के समस्त स्टाफ उपस्थित हुए। समस्त स्टाफ को थाना प्रभारी महोदय द्वारा बैंक एवं एटीएम के आसपास दिन एवं रात दोनों में सघन पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, बैंक एवं एटीएम के आसपास संदिग्ध लोगों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देश दिया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

