कोरबा पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़)। मौसम के बदलते ही ज़मीन में रेंगने वाली मौत ने घरों के अंदर दस्तक देना चालू कर दिया कुछ दिन पूर्व जूते में कोबरा साफ़ फन फैलाए बैठने का मामला प्रकाश में आया था वहीं आज सुबह करीब 7 बजे कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया में वॉशिंग मशीन के अंदर साप घुसने का मामला सामने आया है, जहा राजकुमार नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ निवास करता हैं, रोजाना की तरह घर वाले अपने काम पर लगे हुए ही थे एक अचानक एक 6 फीट लम्बा साप देखते ही देखते घर के अंदर प्रवेश कर गया और किनारे में रखे वॉशिंग मशीन में घूस गया, जिसके बाद घर वालों में अफरा तफरी मच गई, राजकुमार नामक व्यक्ति ने बिना देरी किए जिले में वन्य जीवों के लिए काम कर रहे स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी जिस पर उन्होंने थोड़ी देर पश्चायत आने की बात कही तब तक वॉशिंग मशीन से दूर रहने की सलाह दी, थोड़ी देर पश्चात् मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया पर साप निकलने का नाम ही नहीं ले रहा था, फिर पूरे वॉशिंग मशीन को खोला गया तब जाकर साप को निकाल पाने में सफल हो सकें, वॉशिंग मशीन काफ़ी दिनों से बंद था जिसके कारण इसके अंदर चूहों ने अपना घर बना लिया था और उसी के खुशबू पाकर शिकार के लिए अंदर प्रवेश कर गया, इस वक्त लोगों को सजक रहना बहुत जरूरी हैं, वरना जाने अनजाने एक बड़ा हादसा हो सकता हैं, जीतेंद्र सारथी ने बताया इस वक्त हमारे पास इतने रेस्क्यू कॉल बहुत आ रहें, जिले के अलग अलग कोने से लोग कॉल कर रहें, सुबह से लेकर रात तक हमारी टीम काम कर रही साथ ही उन्होंने ये भी बताया की सब से ज्यादा रेस्क्यू काल रात में आ रहे और हम उस वक्त भी रात्रि में रेस्क्यू ज्यादा कर रहे, आम जनों के लिए 8817534455 पर साप निक्लने पर तत्काल सूचना देने के लिए जारी किया गया हैं, ताकि सांपो के साथ लोगों की भी जान बचाई जा सकें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

