*विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद पर लिखी कविता, बनाए पतंग व पोस्टर*

रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के प्रति अपनी भावनाओं को कविता, स्लोगन व पोस्टर के माध्यम से व्यक्त किए। इसी तरह

स्कूल की ओर से लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व पर भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान भी स्कूल की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज ऑनलाइन कराई जा रही है। सभी तीज-त्यौहार व महापुरुषों की जयंती पर स्पर्धाएं आयोजित कर बच्चों को हमारी सांस्कृतिक विरासत व संस्कृति से अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने स्वामी विवेकानंद पर अपने विचार लिखे। उनके जीवन चरित्र व युवाओं के प्रति संदेश को कविता के माध्यम से भी प्रस्तुत किए। इसी तरह लोहड़ी व मकर संक्रांति पर आयोजन हुए, जिसमें बच्चों ने अपने-अपने घरों पर पर्व मनाते हुए उसकी तस्वीरें वाट्सएप, फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर पोस्ट की। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा ने कहा कि हमने कोरोना काल में भी बच्चों की पढ़ाई व अन्य गतिविधियों जारी रखी हैं, जिसकी सराहना अभिभावक व शहरवासी कर रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक

