● तीन बाल अपचारी के साथ एवं आरोपी युवक गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल बरामद
रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) दिनांक 13.01.2021 की दरम्यानी रात जयस्तंभ चौक स्थित गल्ला किराना दुकान में चोरी के आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस द्वारा रिपोर्ट के चौबीस घंटे के भीतर अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया है । आरोपी से नकदी व मोबाइल की जप्ती हुई है ।
आज दिनांक 16.01.2021 को घरघोड़ा के वार्ड क्र. 12 लैलूंगा रोड में रहने वाले बृजेश अग्रवाल द्वारा उसकी जयस्तंभ चौक स्थित गल्ला किराना दुकान से दिनांक 13/01/2021 के रात्रि अज्ञात आरोपी द्वारा गल्ले में रखी नकदी रकम 70,000 रूपये की चोरी कर ले जाना बताया । रिपोर्टकर्ता द्वारा दिनांक 14.01.2021 को सुबह दुकान खोलने पर दुकान के टिन का सेड एवं सिलिंग उखड़ा हुआ पाये जाने पर चेक किये तो गल्ला से नकदी की चोरी होना पता चला , रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 07/2021 धारा 457, 380 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना दरम्यान संदेह पर वार्ड क्रमांक 05 घरघोड़ा में रहने वाले *अजय कुमार चौहान पिता महेश चौहान उम्र 18 वर्ष 10 माह एवं उसके तीन साथियों* को तलब कर पूछताछ किया गया । पूछताछ में चारों दिनांक 13.01.2021 की रात्रि गल्ला दुकान से नगदी की चोरी करना तथा रूपयों को आपस में बांट लेना बताये । एक विधि उल्लंघनकारी बालक अपने बंटवारे के 8000 रूपये से एक मोबाइल खरीदा था । आरोपी अजय चौहान एवं विधि उल्लंघनकारी बालकों के मेमोरंडम पर कुल 41,000 रूपये एवं एक मोबाइल को जप्त की गई है । चोरी का शीघ्र खुलासा में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह के हमराह रहे सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, उधो पटेल, नरेन्द्र पैंकरा की विशेष भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 17, 2026प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री साय महादेव घाट में विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ में हुए शामिल*
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या

