● धान के अवैध परिवहन को रोकने कर्मचारियों को दिये निर्देश
● थाना पुसौर एवं खरसिया का निरीक्षण, थाना स्टाफ व परिवारजनों से भेंट कर पूछा गया कुशलक्षेम, एसपी रहे मौजूद
रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) 16.01.2021 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर श्री रतनलाल डांगी जिला रायगढ़ दौरे के दूसरे दिन सुबह करीब 10.00 बजे पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष सिंह के साथ ओडिसा बार्डर पर बनाये गये धान बेरियर एवं लारा धान बेरियर का निरीक्षण करने पहुंचे । बेरियर में लगे कर्मचारियों को इसकी भनक भी नहीं थी कि रेंज आईजी द्वारा बेरियर चेक किया जा सकता है । रेंगालपाली बेरियर में जुटमिल पुलिस स्टाफ, होमगार्ड व एक शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस स्टाफ, होमगार्ड मौके पर उपस्थित मिले , बेरियर ड्यूटी में लगा शिक्षक अनुपस्थित था । लारा बेरियर में लगे थाना पुसौर स्टाफ, होमगार्ड व मंडी कर्मचारी उपस्थित मिले । बेरियर में लगे स्टाफ को आईजी श्री डांगी द्वारा धान परिवहन कर रहे प्रत्येक वाहनों की सघन जांच करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम के सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये । बेरियर चेक के बाद आईजी श्री डांगी, एसपी संतोष सिंह के साथ पुसौर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे । थाना परिसर में सलामी गार्ड द्वारा आईजी श्री डांगी को सलामी दी गई । सलामी बाद थाना के अधिकारी, कर्मचारियों से परिचय लेने के बाद वे थाना के पीछे स्टाफ क्वाटर की ओर गये, जहां पुलिस परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल चाल जाने , पश्चात पुन: थाना आकर बारीकी से एक-एक अभिलेखों, माल खाना, CCTV कैमरों, सीसीटीएनएस डाटा एंट्री का निरीक्षण किया गया । ऑनलाइन डाटाएण्ट्री पर संतोष व्यक्त कर श्री डांगी द्वारा पुराने नष्टीकरण योग्य रिकार्डों के नष्टीकरण की कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को टीम गठित करने निर्देशित किये । थाना पुसौर के निरीक्षण पश्चात थाना खरसिया का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां भी थाना रिकार्ड व क्राइम डिटेक्शन की जानकारी लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया पश्चात सड़क मार्ग से बिलासपुर की ओर रवाना हुये हैं ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन

