रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ ने माननीय रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती देवी साय का ध्यान आकर्षित करते हुए रायगढ़ से अयोध्या व्हाया कटनी, मैहर , प्रयागराज स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है चेंबर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल महामंत्री हीरा मोटवानी प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल एक्शन कमेटी अध्यक्ष बजरंग महमिया और कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने मांग करते हुए कहा कि रायगढ़ से अयोध्या स्पेशल ट्रेन चलाने से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि झारखंड और उड़ीसा के धर्मप्रेमी नागरिकों को अयोध्या जाकर अपने आराध्य श्री रामलला के दर्शन लाभ पाने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद लोग धार्मिक यात्राओं को अधिक महत्व दे रहे हैं। और वे चाहते हैं कि वे अपने आराध्य देवी देवताओं के दर्शन कर विश्व शांति और अपने परिवार के लिये प्रार्थना करें। इस सीधी ट्रेन से लोगों को मैहर की मां शारदा देवी के दर्शन, तीर्थराज कहलाने वाले प्रयागराज के संगम स्थल के दर्शन और साथ ही अयोध्या में श्री रामलला के जन्म स्थान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।क्योंकि अभी नियमित ट्रेन नहीं चल रही हैं अतः स्पेशल ट्रेन इस मार्ग पर चलाने से इस पूरे मार्ग पर आने जाने वाले अन्य यात्रियों को भी इस स्पेशल ट्रेन का लाभ मिल पाएगा और लोगों का आवागमन सुगम हो पाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

