जगदलपुर, 16 जनवरी 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के भारत में शुरुआत के साथ ही बस्तर जिले में भी इसका शुभारंभ शनिवार को किया गया। कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए शुरू किए गए इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के साथ हुई। वहीं स्वच्छताकर्मी और सुरक्षाकर्मियों समेत सभी फ्रंटलाइनर्स को भी टीका लगाया गया।
शनिवार को टीकाकरण का शुभारंभ जिले के 6 स्थानों में किया गया। बस्तर में जिले में महारानी अस्पताल के लिए शासकीय बीएससी नर्सिंग कॉलेज, मेडिकलकॉलेज डिमरापाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बास्तानार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकावण्ड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानगुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बस्तर में
टीकाकरण प्रारंभ किया गया। बस्तर जिले में सीरम इंस्टीट्यूट का ऑक्सफोर्ड/एक्सट्राजेनिका (Oxford/AstraZeneca) के कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवीशल्ड’ का आधा मिलीलीटर डोज सिरिंज के माध्यम से बाएं बाँह में लगाया जा रहा है।सभी केन्द्रों में एक साथ टीकाकरण प्रारंभ किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस टीकाकरण कार्यक्रम में प्रत्येक केंद्र पर 100 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी की गई है। इन सभी 6 टीकाकरण केंद्रों के लिए 6 कोल्ड चैन पॉइंट में 2490 डोज उपलब्ध कराई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में 409 लाभार्थी के लिये 450 वैक्सीन डोज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावण्ड में 342 लाभार्थी के लिये 380 वैक्सीन डोज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े किलेपाल में 182 लाभार्थी के लिये 200 वैक्सीन डोज , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर में 72 लाभार्थी के लिये 80 वैक्सीन डोज, महारानी अस्पताल जगदलपुर में 345 लाभार्थी के लिये 380 वैक्सीन डोज, मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 934 लाभार्थी के लिये 1030 डोज उपलब्ध कराया गया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी सी.आर.मैत्री ने बताया, कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। बगैर किसी घबराहट के इसे लगवाना चाहिए। वैक्सीन लगने के 10 से 12 घंटे बाद एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाने के बाद एंटी बॉडी तेजी से बनने लगते हैं। जिन लोगों को कैंसर, मधुमेह या अन्य गंभीर बीमारी है वह भी टीका लगवा सकते हैं। कोरोना वैक्सीन के कोई बड़े साइड इफेक्ट नहीं है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क, सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
● टीकाकरण करवाने के बाद आधे घंटे टीकारण केंद्र पर ही रहें।
● टीका लगवाने के बाद अनावश्यक बातें ना सोचें।
● यदि कोई परेशानी होती है तो डॉक्टर से तत्काल सलाह लें।
● हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी कल किया जा सकता है
इन स्थितियों में नही लगेगा टीका
● 18 साल से कम उम्र के लोगों को।
● गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को।
● कोविड 19 वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद एनफिलेक्टिक रिएक्शन या एलर्जी की शिकायत आने पर।
इन स्थितियों में 4 से 8 हफ्तों बाद लगेगा कोविड19 का टीका
● ऐसे व्यक्ति जिनमे कोरोना वायरस के सक्रिय लक्षण पाए गये हैं या जो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
● ऐसे कोविड पॉजिटिव मरीज जिन्हें Anti-SARS-coV-2 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दिया गया हो।
● वर्तमान में अस्वस्थ व्यक्ति व अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों को।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

