*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा खरसिया-धरमजयगढ़ रेल विद्युतीकरण कार्य के कैटेनरी तांबा तार, कांटेक्ट तांबा तार को चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । चोरी के संबंध में रेल विघुतीकरण का काम कर रही कम्पनी न्यू माडर्न टेक्नोमेक प्रा. लि. घरघोडा के सुपरवाईजर दिनांक 02.06.2022 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि खरसिया से धरमजयगढ के मध्य रेल विघुतीकरण का काम चल रहा है । 2 माह पूर्व रेंगालबहरी से बरकसपाली के मध्य कैटेनरी तार एवं कांटेक्ट तार वायरिंग लगाया गया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी पर धारा 379 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अपराध कायमी के बाद थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज हमराह स्टाफ के साथ जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किए । निरीक्षण दौरान पुलिस के सहयोगी/मुखबीर द्वारा ग्राम छोटे गुमड़ा के दयादास और रंजीत कुमार कुर्रे को रात में रेंगालबहरी-बरकसपाली की तरफ घूमते देखना बताएं । दोनों संदेहियों को तलाश में कर रही पुलिस टीम को गांव के चौक पर दोनों मिले जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 13 मई से 24 मई के बीच रेंगालबहरी-बरकसपाली के मध्य निर्माणाधीन रेलवे लाइन से तांबा तार को चोरी कर काफी तांबा तार को घूम-घूम कबाड़ खरीदने वाले कबाड़ियों को बेच देना बताएं और कुछ तार को बनखेता जंगल में कचरा डम करने वाले स्थान पर छिपाकर रखना बताये जिसे आरोपियों के मेमोरेंडम पर जप्त किया गया है । चोरी के अपराध में आरोपी दयादास पिता सुखलाल दास उम्र 22 वर्ष एवं रंजीत कुमार कुर्रे पिता सागर कुर्रे दोनों निवासी छोटे गुमड़ा थाना घरघोड़ा को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

