🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब रायगढ ने भिलाई के युवक की गुम हुई मोबाईल को लौटाया

On: June 3, 2022 6:23 PM

रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल की सजकता और सक्रियता से रायगढ स्टेशन में गुरुवार को एक यात्री की गुम हुई मोबाइल को उसे सही सलामत सौप कर रेसुब रायगढ ने अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रेल सुरक्षा बल रायगढ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देकर बताया प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में यात्रियों के गुम और छुटे समान की हिफाजत कर उसे यात्री को सौपा जा रहा है गुरुवार को जलेबी चौक भिलाई जिला दुर्ग निवासी शेखनाथ वल्द स्व.जुगेराम 26 वर्ष ने पोस्ट में आकर सूचना दी कि वह रायगढ रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक मे दोपहर के समय सो रहा था इसी बीच मेरा रियलमी कंपनी का प्रो 9 मोबाइल कीमत 23000 गुम हो गया है । मामले की सूचना पोस्ट में देने पर बल के सदस्यों को खोजबीन के लिए भेजा गया इसी बीच किसी सज्जन ने पोस्ट पहुँच कर एक मोबाइल फोन जमा कराई गई। इसी बीच ये युवक पोस्ट आया तो उसे मोबाइल फोन दिखाई गई तो उसने इसे अपनी बताने पर पहचान उपरांत हजारों की मोबाइल भिलाई निवासी शेखनाथ को सुपुर्द की गई । अपनी गुम मोबाइल मिलने पर रायगढ रेल सुरक्षा बल के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को उसकी ईमानदारी के लिए साधुवाद दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment