● घरघोड़ा पुलिस की शराब रेड कार्रवाई में 9 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड…
*रायगढ़* । एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर आज दिनांक 03.06.2022 को अभियान चलाकर सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब पर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में #पूंजीपथरा पुलिस की पेट्रोलिंग द्वारा ग्राम हर्राडीह बनबहरा मैदान पर मुखबिर सूचना पर नाकेबंदी कर शराब रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस टीम द्वारा *मोटरसाइकिल पल्सर CG 11 AG-3057* पर अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी संजय सिदार पिता गणेश राम सिदार 19 साल तथा मुकेश यादव पिता चिंताराम यादव 22 साल दोनों निवासी गौरमुड़ा पूंजीपथरा को पकड़ा गया जिनके पास एक बोरे में रखा आधा-आधा लीटर के 60 नग पानी पाउच महुआ शराब (*कुल 30 लीटर महुआ शराब कीमत ₹3000) एवं पल्सर बाइक की जब्ती* की गई है । आरोपियों के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में आरोपियों पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है । वहीं घरघोड़ा पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही दौरान छाल रोड गुमडा चौक के पास आरोपी नारायण निषाद पिता स्वर्गीय पदुमलाल निषाद ग्राम बड़े गुमडाडिपापारा थाना घरघोड़ा को पैदल शराब परिवहन करते पकड़ा गया है, जिसके पास से 10 लीटर क्षमता वाले जरकिन में *9 लीटर महुआ शराब* की जब्ती की गई है । आरोपी को घरघोड़ा पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

