● शराब बनाने वाले नाव में भागे, मौक पर पुलिस की करीब 100 लीटर तैयार शराब का नष्टीकरण…. *रायगढ़* । क्राईम मीटिंग पर एसपी अभिषेक मीना द्वारा सरिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल को क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के दिशा निर्देश दिये गये थे, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा प्रत्येक बीट आरक्षकों को अपने बीट में आमजन से जानकारी लेकर एवं सक्रिय मुखबिरों से अवैध शराब की सूचनाएं प्राप्त करने के निर्देश दिये गये थे कि आज दिनांक 03.06.2022 के भोर में मुखबिर द्वारा ग्राम पिहरा नदी टापू में कुछ ग्रामीण अवैध रूप से महुआ शराब बनाये जाने की सूचना दिया गया । थाना प्रभारी मौके के लिये स्वयं रवाना होकर थाने से अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिये । नदी के बीच टापू में शराब बना रहे ग्रामीण पुलिस टीम को आता देख नाव में बैठकर भाग गये । पुलिस टीम द्वारा मौके पर शराब बनाने बनाया गया चूल्हा, बर्तन, करीब 20 बोरी महुआ पास तथा तैयार हुआ शराब लगभग 100 लीटर महुआ शराब को मौके पर नष्ट किया गया । शराब रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल के हमराह आरक्षक राजकुमार साव, ठंडाराम गुप्ता एवं मोहन गुप्ता की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

