🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जमुना चौक में देशी कट्टा लहराने  वाले दो युवक चक्रधर नगर पुलिस के हत्थे चढ़े

On: January 17, 2021 1:18 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) दिनांक 16.01.2021 के शाम शहर के मुख्य व्यस्ततम मार्ग में से एक जमुना इन चौक के पास संदिग्ध अवस्था में देसी कट्टा के साथ लोगों को डराते-धमकाते हुये दो युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़ा है । आरोपियों के पास से एक कन्ट्री मेड देसी कट्टा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है । आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर दोनों को आज रिमांड पर भेजा गया है ।

अपराध नियंत्रण के लिये पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह से प्राप्त मार्गदर्शन तथा सीएसपी रायगढ़ अविनाश सिंह के दिशा निर्देशन पर दिनांक 16.01.2021 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में चक्रधरनगर स्टॉफ द्वारा जमुना इन चौक के पास दो युवकों को देसी कट्टा व जिंदा राउंड के साथ पकड़ा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment