बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के 10 सदस्यीय संचालक मण्डल का चुनाव गत 10 जनवरी को हुआ था जिसमें सभी संचालक निर्विरोध चुने गए थे। निर्विरोध चुने गए संचालक मण्डल के सदस्यों में सर्वश्री अशोक अग्रवाल,मनोज भंडारी,अनिल खंडेलवाल,नारायण आवटी, डॉ सोमनाथ यादव,आशीष सिंह ठाकुर, तिलक राम देवांगन, चंद्रप्रकाश जांगड़े,अलका शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी जायसवाल है। उसी क्रम में कल 17 जनवरी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष स हित अन्य सहकारी सोसायटी के प्रतिनिधियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार बन्दे ने विधिवत अध्यक्ष पद पर श्री अशोक अग्रवाल, दो उपाध्यक्ष पद हेतु श्री तिलक राम देवांगन और सुश्री अलका शर्मा के नामों की घोषणा की, वही छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक रायपुर के प्रतिनिधि हेतु श्री मनोज भंडारी,जिला सहका री बैंक बिलासपुर हेतु श्री अशोक अग्रवाल,छत्तीसगढ़ शहरी सहकारी बैंक फेडरेशन रायपुर हेतु श्री राजकुमार पमनानी और जिला सहकारी संघ बिलासपुर हेतु श्री शब्बीर खान प्रतिनिधि चुने गए।
वर्ष 1995 से लगातार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अशोक अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी आवास संघ रायपुर के भी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष है।
इस अवसर पर श्री अशोक अग्रवाल ने बताया कि बैंक का इस कार्यकाल में खुद का भवन होगा, इसके लिए मुख्य मंत्री से भूमि की मांग किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि ऋण को सरल सहज बनाकर विभिन्न प्रकार के ऋणों पर न्यूनतम दर पर लोगो को उपलब्ध कराई जाएगी।
इन सभी का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी,कर्मचारी सुरेश मिश्रा,श्रीमती अलका चोपड़े,सोमेश सूबेदार,हरीश पांडेय,सुनील नायडू,शुभम मित्तल,नीलिमा तम्बोली,प्रियंका मिश्रा,अमृत यादव,ध्वजा राम यादव आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

