🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

“कौन बनेगा करोड़पति” मे बिलासपुर का मान  बढाने वाली बेटी अफ्सीन नाज को  बधाई देने घर पहुंचे लोकप्रिय विधायक शैलेष पांडेय

On: January 17, 2021 12:35 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ ) बिलासपुर का गौरव अफसीन नाज “कौन बनेगा करोड़पति” मे 25 लाख रु. का पुरस्कार जीती है आज बिलासपुर के लोकप्रिय नगर विधायक शैलेष पांडेय अपने कुछ समर्थकों के साथ उनके निवास पहुंच उनके इस उपलब्धि की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बिलासपुर की बेटी और पूर्व छात्रा डॉक्टर सी वी रामन विश्वविद्यालय अफसीन नाज ने कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे सवालों का बड़ी बखूबी के साथ जवाब दिया था और 25 लाख रुपए जीते और शहर का मान बढाया। आज नगर की बेटी को बधाई देने विधायक श्री पांडेय उसके घर अपनी टीम के साथ गये जिसमे पार्षद भरत कश्यप, पार्षद रामा बघेल, बिट्टू बाजपई, शाश्वत तिवारी, प्रान्जल तिवारी, सुनील, कप्तान खान, रेहान रजा और हर्मेन्दृ शुक्ला एवं अन्य बहुत से साथी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment