बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ ) अचानक मार की नैसर्गिक सुंदरता के मध्य, बिन्दावल ग्राम के पास स्थित मैकू गोंड़ के मठ एवं उसी से लगे हुवे कोटा रेंज के तत्कालीन रेंजर स्व एम डब्लयू के खोखर के शिलालेख पर विगत गुरुवार मतदाता जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकुमार बघेल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व खोखर के 8 वर्षीय प्रपौत्र अदीब खान ने भी अपने पूर्वज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ज्ञात हो कि अचानकमार से कुछ किलोमीटर की दूरी पर, बिन्दावल ग्राम से लगभग दो किलोमीटर पहले सड़क के किनारे मैकू गोंड़ की स्मृति में एक मठ बना हुआ है। मैकू गोंड़ वन विभाग में “फायर वॉचर” थे जो दिनांक 10 अप्रैल 1949 को इसी स्थान पर एक आदमखोर शेर के शिकार बन गए।
पास ही एक शिलालेख में अंकित है कि इसी स्थान पर कोटा फारेस्ट रेंज के तत्कालीन रेंज अफसर स्व. एम डब्लयू के खोखर ने दिनांक 13 अप्रैल, 1949 को उस आदमखोर शेर को मार गिराया था।
तत्पश्चात श्री बघेल ने बिन्दावल ग्राम में आदिवासियों की एक सभा को सम्बोधित करते हुवे ग्रामीणों हेतु एक विश्वविद्यालय एवं बुद्धमंगल भवन बनवाने की इच्छा प्रकट की। ग्राम वासियों की ओर से बिन्दावल के सरपंच रामावतार जायसवाल ने गांव के विस्थापन से सम्बंधित परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें विस्थापित नही किया जाता तब तक उन्हें जीवन की बुनियादी सुविधाओं से वंचित न किया जावे।
इस अवसर पर मतदाता जागृति मंच की महिला मंच की प्रदेशाध्यक्ष, श्रीमती सायमा खान खोखर, अतहर अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 17, 2026प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री साय महादेव घाट में विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ में हुए शामिल*
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या

