🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बेल्ट से फांसी पर लटका मिला युवक का शव, कोतवाली पुलिस जुटी जांच में…..

On: June 9, 2022 5:07 PM

बेल्ट से फांसी पर लटका मिला युवक का शव, कोतवाली पुलिस जुटी जांच में…..

*रायगढ़* । आज दिनांक 09.06.2022 के सुबह थाना कोतवाली में सूचना मिला कि डीएम बंगला के पीछे आउटर बाउंड्री वॉल के अंदर खंडहर नुमा टायलेट ब्लॉक में एक अज्ञात युवक उम्र करीब 25-30 वर्ष का शव लोहे के पाइप में चमड़े की बेल्ट को फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मृतक के पास से प्लेटफार्म टिकट व परिचय पत्र मिला है । प्रारंभिक जांच में मृतक के सीतापुर थाना क्षेत्र का होने की जानकारी मिल रही है, परिजनों के बताए अनुसार मृतक अपने साथियों के साथ दिगर राज्य कमाने खाने गया था, जो बीते रात रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर रात्रि करीब 11 बजे अपने साथियों के साथ उतरा है । मृतक के साथी रेलवे स्टेशन से उतरकर कहां गए तथा मृतक रायगढ़ में क्यों रुका इस संबंध में मृतक के वारिसान, दोस्तों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में सीतापुर थाने में सूचना दी गई है । जांच में आए तथ्यों पर अग्रिम विधि अनुरूप कार्यवाही की जावेगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment