🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

देर रात रेलवे अंडरब्रिज तारबाहार फाटक के पास तीन युवकों को हुड़दंग करते रेसुब बिलासपुर ने पकड़ा, थाना सिरगिट्टी को सुपुर्द किया

On: June 9, 2022 5:01 PM

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) गुरुवार को तारबाहर अंडरब्रीज फाटक के पास शराब के नशे में धुत तीन युवक आने जाने वाले लोगो को पैसे की मांग करने लगे नही देने पर हुड़दंग करते सूचना मिलने रेसुब बिलासपुर की टीम ने दबिश देकर पकड़ा और उन्हें सिरगट्टी पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।

इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि दिनाँक 09.06.2022 को मध्य रात्रि लगभग 1.30 बजे रेलवे अंडरब्रीज तारबाहार फाटक के पास नशे के हालात में कुछ व्यक्तियों के द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों से पैसा मांगने पर नही देने के हुड़दंग तथा शोर शराबा की घटना सामने आने पर अंडर ब्रीज तारबहार फाटक के पास रेलवे यार्ड में तैनात आरक्षक दीनानाथ यादव, एवं आरक्षक शंभू शरण शुक्ला तुरंत तारबहार अंडरब्रीज के पास पहुचें कार्यरत गेट कीपर अभिनेष कुमार जो समय 22.00 बजे से 06.00 बजे तक तारबाहार फाटक में तैनात थें घटना के संबंध में बताये कि 03 व्यक्ति अन्य आने जाने वाले व्यक्तियों को रोककर नशे की हालात में पैसों की मांग कर रहे है। नही देने पर शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहे हैं जिन्हें मना करने पर नही माने और मेरे साथ भी दुर्व्यवहार किये और केबिन को पत्थर से मारने लगे। तत्काल तैनात बल सदस्यों द्वारा मौके पर ही तीनों व्यक्तियों को पकडकर रे.सु.बल पोस्ट बिलासपुर लेकर चले गये। मामला तारबहार फाटक अंडरब्रीज के पास होने के कारण तथा पैसों की मांग कर छिनने एवं मारपीट धमकी देने के कारण तुरन्त इसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस थाना को दी गई। मारपीट करने वाले व्यक्तियों से पूूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम- रोहन कुमार मंडावी पिता- श्री सुनील कुमार मंडावी उम्र- 19 वर्ष निवासी- सरदार मोहल्ला गुरूद्वारा के पास दुर्गाबाड़ए थाना- सिरगिट्टी जिला- बिलासपुर (छ.ग) ,राहूल यादव पिता- स्व. सोहन यादव उम्र- 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 सरदार मोहल्ला गुरूद्वारा के पास दुर्गाबाड़ए थाना- सिरगिट्टी जिला- बिलासपुर (छ.ग) , बाॅबी बजाज पिता संतोष बजाज उम्र- 19 वर्ष निवासी- सरदार मोहल्ला गुरूद्वारा के पास दुर्गाबाड़ा थाना- सिरगिट्टी जिला- बिलासपुर (छ.ग) पूछताछ करने पर बताया कि अपने मित्र का बर्थर्ड पार्टी मनाकर लौट रहे थें, तारबहार फाटक के पास नशे के हालात में पैसों के लिए शोर शराबा तथा हुड़दंग करना स्वाीकार किया। जिसे रेेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर प्रभारी भास्कर सोनी द्वारा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के आदेशानुसार मामला गंभीर होने के कारण सिरगिट्टी पुलिस थाना को तीनों आरोपियों को उचित कानूनी कार्यवाही हेतु सौंपा गया है। जिसमें अभियुक्त रोहन मंडावी उर्फ कादर पिता अनिल मंडावी पुलिस थाना सिरगिट्टी के अपराध संख्या 369/22 अंतर्गत धारा 294,323,506,307 तथा आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त था तथा शेष अन्य दो के विरुद्ध पुलिस थाना सिरगिट्टी में धारा 151, 107 सीआरपीसी पंजीकृत किया गया । रेल सुरक्षा बल की रेल्वे एरिये में शराब पीकर हुड़दंग करने वालो पर सख्त कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment