बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) एक बार फिर रेल सुरक्षा बल बिलासपुर ने आज दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेन से गुरुवार को कैंसर पीड़ित महिला को ट्रेन से उतार कर रेल्वे एम्बुलेंस से सिम्स में भर्ती करवा दिया। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल बिलासपुर पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि आज दिनांक 9 जून को

गाड़ी संख्या 12261 दुरंतो एक्सप्रेस के कोच संख्या b1 के बर्थ नंबर 29 में यात्रा कर रही वंदना दास जिनका पीएनआर नंबर 845324 2812 मोबाइल नंबर 9860587962 जो कैंसर से पीड़ित थी अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर बिलासपुर आगमन पर ऑन ड्यूटी रेलवे डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया तथा सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर किए जाने पर ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल स्टॉप महिला आरक्षक शिखा साहू तथा आरपीएसएफ स्टॉप के मदद से रेलवे एंबुलेंस के द्वारा सिम्स हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां उन्हें महिला वार्ड के बेड नंबर 07 में एडमिट किया गया। रेल सुरक्षा बल बिलासपुर की इस मानवता वादी सोच जिसके कारण एक पीड़ित को अस्पताल में बल सदस्यों ने दाखिल करवा कर उसका उचित इलाज शुरू करवा कर उसे राहत पहुँचा दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

