सहारा की स्कीम पूर्णता के बाद भी राशि नहीं मिलने पर 20 जून तक कर सकते है आवेदन
नगरीय क्षेत्र के निवेशक कलेक्टोरेट के जिला कोषालय कार्यालय और ग्रामीण क्षेत्र के निवेशक संबंधित जनपद एवं तहसील कार्यालय में करें आवेदन
जिला कोषालय अधिकारी ने जारी की सूचना
रायगढ़, 9 जून 2022/ वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, रायगढ़ ने सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड एवं सहारा ग्रुप में जमाकर्ताओं/निवेशकों को सूचित करते हुए कहा है कि उक्त सोसायटी/ग्रुप के किसी भी स्कीम में कोई राशि यदि जमा किये गये हो और स्कीम की परिपक्वता के पश्चात भी राशि वापस नहीं की जा रही है तो जमा करने के संबंध में कोई दस्तावेज हो तो संपूर्ण विवरण आवेदन पत्र में उल्लेख करते हुए नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के निवेशक जिला कोषालय के आवक शाखा एवं जिला कार्यालय रायगढ़ के कमरा नंगर 28 तथा ग्रामीण क्षेत्र के निवेशक अपने जनपद कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय में अनिवार्य रूप से 20 जून 2022 तक आवेदन प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि के पश्चात आवेदन पत्र प्राप्त होने पर उस पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

