🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दीदी से झगड़ा कर हावड़ा से भागा नाबालिग रायपुर पहुँचा रेसुब बल ने परिजनों से मिलवाने चाईल्ड लाइन को सुपुर्द किया

On: June 11, 2022 6:22 PM

रायपुर। (वायरलेस न्यूज़) अपनी दीदी से झगड़ा कर एक नाबालिग बालक मुंबई जाने वाली ट्रेन में हावड़ा से बैठ कर रायपुर में उतर गया जिसे रेसुब रायपुर की टीम ने गस्त के दौरान स्टेशन से बरामद स्थानीय चाईल्ड लाइन रायपुर वालो को उसके परिजनों के पास भेजने सुपुर्द कर नेक कार्य किया है। रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा (आईजी) के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में दिनांक 11.06.2022 को उपनिरीक्षक/ए जेड चौधरी एंव सउनि/एल एन सिंह एंव अन्य बल सदस्य के साथ गस्त के दौरान समय 00.05 बजे रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म नं. 01 पर एक्सीलेटर के पास एक नाबालिक बालक रोते हुयें मिला। फिर उक्त नाबालिक बालक से पूछताछ करने उसके द्वारा बताया गया कि वह दिनांक 09.06.2022 को मुंबई जाने वाली किसी गाडीं में दीदी से झगडा कर भागकर रायपुर आया था।
नाम पूछने पर उसके द्वारा सूरत थापा, पिता-स्व ओमकार थापा उम्र-10 वर्ष साकिन- हनुमान मंदिर के पीछे चोरोबस्ती सलकिया हावडा का होना बताया। फिर नाबालिक बालक को ड्युटी में तैनात स्टेशन मास्टर रायपुर के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु समय-00.30 बजे चाईल्ड हेल्प लाईन/रायपुर प्रतिनिधि आदित्य कोसले मोबाईल नं 9644301221 को सुपुर्द किया गया है। एक नाबालिग को उसके परिजनों से मिलवाने रायपुर चाईल्ड लाइन को सौप कर एक नेक कार्य रायपुर रेल सुरक्षा बल की टीम ने कर हर दिन नई सोच के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में यात्रियों की भलाई और गुम बच्चो को उनके परिजनों से मिलवना रोजाना शुमार हो गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment