बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर ने फिर एक महिला यात्री को चोट लगने पर तत्कालीन उपचार करवा कर सिम्स में भर्ती कराया है। इस सबंध में बिलासपुर रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी ने बताया कि रेल सुरक्षा बल प्रधानमुख्य सुरक्षा आयुक्त (आईजी)के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 11.06.2022 को पी.एन.आर. संख्या AXA21568379 के तहत एक महिला यात्री जिनको बिलासपुर से कटनी तक यात्रा करना था वह अपनी दो लड़कियों पी.एन.आर. संख्या (AXA21568378) के साथ गाड़ी मे चढने के लिए प्लेटफार्म संख्या 01 से प्लेटफार्म संख्या 06 तक जाने के लिए तेजी से चल रही थी कि अचानक महिला यात्री का पैर फिसल गया एवं वह प्लेटफार्म संख्या 01 मे ही गिर गयी उनको गिरते हुये देखकर ड्यूटी पर तैनात म.आ. ई. डुंगडुंग व म.आ. एस.बेगम तुरंत वहाँ पहुंची तथा महिला यात्री को उठाया एवं पैर मे दर्द ज्यादा हो रहा है बताने पर उनकी मदद के लिए तुरंत आन ड्यूटी डिप्टी एस.एस. सतीश कुमार को घटना की जानकारी दी गयी एवं सतीश कुमार द्वारा तुरंत रेलवे अस्पताल/बिलासपुर से डा. जगन्नाथ जी को बुलाया गया तथा आकर उन्हे चेक करने पर डाक्टर द्वारा उक्त महिला को सिम्स अस्पताल रेफर किया गया , महिला यात्री जिनका नाम सत्यवती शुक्ला पत्नी शत्रुघ्न शुक्ला,उम्र 38 वर्ष, निवासी कपिल नगर थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) एवं उनके बेटियाँ यहीं की निवासी होने के कारण सिम्स अस्पताल जाने को राजी हुये एवं रेसुब/पोस्ट/बिलासपुर से म.आ. एस. बेगम के साथ मे महिला यात्री एवं उनकी दोनो बेटियोें के साथ सिम्स अस्पताल भेजा गया एवं वहां जाने पर महिला यात्री का बेटा रामस्वरूप शुक्ला मोबाइल नंबर 6260443190 की उपस्थिति मे महिला यात्री को उन्हे सौंपा गया तथा आगे के इलाज के लिए उनके लड़के द्वारा महिला यात्री को सिम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

