🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोयला चोरी का वायरल वीडियो जांच में गेवरा माइंस का नहीं होने का दावा, शिकायत पर भाजपा नेता ओ पी चौधरी के खिलाफ कार्रवाई

On: June 11, 2022 6:47 PM

पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा। कोयला चोरी के वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद विशेष टीम ने गेवरा माइंस का नहीं होने का दावा किया तो पूर्व आईएएस अफसर व प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ बांकीमोंगरा थाना में शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 18 मई को पूर्व आईएएस चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो प्रसारित किया था। इसे कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी का वीडियो होना बताया था। वही इस वीडियो के वायरल होते हुए जिले में प्रशासन व पुलिस के बीच हडक़ंप मच गया था। सत्ता व विपक्षी दल के नेता भी आमने-सामने होने से राजनीतिक बयानबाजियों का भी दौर चला। बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने वीडियो की विशेष टीम से जांच करायी, जिसमें यह वीडियो गेवरा माइंस के होने का कोई सबूत नहीं मिला। उक्त टीम ने इसके फर्जी होने का दावा किया। वही इस पर बाकीमोगरा थाना क्षेत्र के निवासी मधुसूदन दास ने भाजपा नेता व पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। मामले में भाजपा नेता व पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के विरुद्ध धारा 505 (1)(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment