🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

यात्री का बैग ट्रेन में छुटा रेसुब बल ने बरामद कर सुपुर्द किया

On: June 11, 2022 7:03 PM

बिलासपुर । (वायरलेस न्यूज़)नई दिल्ली दुर्ग संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में शनिवार को नीद में गाफिल एक यात्री सोया रहा और यात्रियों के द्वारा बैग को लावारिस बताने पर रेसुब के लोग बेग को उतारकर पोस्ट में जमा कर दिए जिसे लेने असल मालिक पोस्ट पहुँच कर अपनी गुम बेग की पहचान बताने पर उसे सुपुर्द किया गया। बिलासपुर रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के कुशल मार्गदर्शन में रेसुब बिलासपुर ट्रेनों में छूट गए सामानों की सुपुर्दगी दे रहा है दिनॉक 11.06.2022 को गाड़ी संख्या 12824 सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस में पी.एन.आर संख्या 2142732851 के तहत बर्थ न बी/07 पर ह.निजामुद्दीन से रायपुर तक यात्रा कर रहे यात्री जिनका नाम मो. शहजाद नैयर पिता मो.हारून अख्तर उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं 12 गैयारि बंगला वाली मस्ज्दि टोला गैगारी थाना अररिया जिला अररिया बिहार निवासी है। ट्राली बैग नीचे सीट पर रखकर उपर वाले सीट पर सो रहा था जब गाड़ी बिलासपुर स्टेशन पहुॅची तो यात्रियों द्वारा बताये कि ट्राली बैग सीट के नीचे लवारिस हालत में पड़ा है बताये प्लेटफार्म डयूटी पर तैनात बल सदस्य द्वारा आसपास यात्रियों से पुछताछ करने पर बैग का वारिस कोई नहीं मिलने पर उक्त बैग को आ. प्रमोद कुमार द्वारा बैग को रेसुब. पोस्ट बिलासपुर लाया उक्त बैग में आर.ओ. फिटिंग एवं आर.ओ. केमिकल का सामान पाया गया। जब यात्री की नींद खुली एवं उसे अपना बैग सीट के नीचे नही मिला तब आसपास पूछने पर कोच अटेंडर द्वारा बताया कि बिलासपुर मे आर.पी.एफ द्वारा बैग लावारिस हालत मे पाकर उतारा गया। आज दिनांक 11.06.2022 को उक्त यात्री समय करीबन 19.00 बजे स्वयं रेसुब पोस्ट बिलासपुर मे उपस्थित हुए एवं उन्हे अपना बैग दिखाया गया। उक्त यात्री ने अपना बैग को पहचाना एवं उसमे रखे सामान की पुष्टि की तथा सही सलामत बैग को यात्री को सुपुर्द किया गया। उक्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 5000रू है। रायपुर के यात्री ने बैग मिलने पर बिलासपुर रेल सुरक्षा बल के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को साधुवाद दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment