*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । दिनांक 13.06.2022 के शाम थाना कापू क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तिलाईडांड विजयनगर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर उसके पडोसी युवक द्वारा टंगिया से सिर, पीठ पर मारकर प्राण घातक चोट पहुंचाने की रिपोर्ट आज थाना कापू में आहत के बड़े भाई पतिराम मांझी (48 वर्ष) द्वारा दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता बताया कि छोटा भाई लाला राम मांझी (45 साल) अलग मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहता है । करीब एक - ढेड साल पहले गांव का गुड्डा कोरवा से छोटे भाई लाला राम मांझी का झगडा विवाद हुआ था, उसी बात पर गुड्डा कोरवा रंजीश व मनमुटाव रखा था और दिनांक 13.06.2022 के शाम गुड्डा कोरवा टांगी लेकर घर से आया और लाल राम मांझी को गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से सिर, शरीर में प्राणघातक हमला किया जिससे लाला राम के सिर में गंभीर चोट आया है, लाला राम को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल CHC कापू में भर्ती किये । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रिफर किया गया है । घटना के रिपोर्ट पर आरोपी गुड्डा कोरवा पिता नानहू कोरवा उम्र 30 साल निवासी ग्राम तिलाईडांड विजयनगर कापू पर हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर कापू पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है, शीघ्र आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

