🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल दर्ज करायी फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर एफआईआर….

On: June 14, 2022 5:40 PM

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर जिले की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर पोस्ट किये हुए मैसेज, फोटो, विडियो पर ‍निगाह रखे हुए है । इसी कड़ी में आज दिनांक 14.06.2022 को मॉनिटरिंग सेल में कार्यरत प्रधान आरक्षक राजेश पटेल द्वारा राजेश कश्यप नाम के बने फेसबुक आईडी से पोस्ट किये गये वायरल विडियो को चिन्हांकित किया गया । पोस्ट समाज में सौहार्द बिगाडने व प्रभाव डालने के उद्देश्य से वायरल किया जाना पाये जाने से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल द्वारा थाना कोतवाली में संबंधित राजेश कश्यप पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है । आवेदन पर आरोपी राजेश कश्यप उर्फ लीलाम्बर कश्यप निवास पता एलआईजी 10 पीके तामस्कर हाउसिंग चक्रधरनगर रायगढ़ के विरूद्ध आईपीसी की धारा 153 (ए) एवं 505 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है जिसमें आरोपी को 3 साल तक की कैद या जुर्माना हो सकता है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment