🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राहुल को पूरी तन्मयता से सुरक्षित निकालने में लगी टीम सदस्यों का आभार जताया विधायक शैलेष पांडेय ने,टनल बनाते समय घायल हुए एसडीओ को देखने भी पहुंचे

On: June 15, 2022 7:01 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) बोर के गड्ढे में फँसे छत्तीसगढ़ के मासूम राहुल को सुरक्षित बाहर निकालने में हमारे साथी और शासन के अधिकारी श्री राकेश द्विवेदी ,SDO ,लोक निर्माण विभाग ,सक्ती को टनल बनाते वक्त गम्भीर चोट लग गयी जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गयी, अभी श्री द्विवेदी का इलाज बिलासपुर के खंडूजा हॉस्पिटल में किया जा रहा है। मै उनको देखने गया और उनके इस बहुमूल्य योगदान और सेवा और निष्ठा और जज़्बे को प्रणाम करता हूँ। हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी और डॉक्टर साथी और सभी विभागों के अधिकारी police प्रशासन शासन के अधिकारी हमारे SECL के अधिकारी और माइनिंग के जानकर और सभी मीडिया के साथी सभी ने बहुत सहयोग किया। सभी के उत्साहित जज़्बे के कारण संघर्षों के बाद हमारा राहुल वापस आया। सभी को बहुत बहुत आभार और श्री राकेश द्विवेदी जी को शुभकामना कि वे जल्दी स्वस्थ हो।आज माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने राहुल के इलाज और पढ़ाई के खर्च की ज़िम्मेदारी शासन द्वारा किया जाएगा इसकी घोषणा किया मै इनका बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ और अपोलो के सभी टीम का भी धन्यवाद।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment