🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेल्वे यार्ड से कोयला चोरी करते दो लोग रेसुब रायगढ के हत्थे चढ़े

On: June 15, 2022 6:23 PM

रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल रायगढ ने रेल्वे यार्ड से कोयला चोरी करते दो लोगो को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि 14 जून को रात्रि साढ़े सात बजे रेल्वे स्टेशन रायगढ एवं यार्ड में तैनात आरक्षक ए पी मिंज ने सूचना मोबाइल से देते हुए बताया कि रेल्वे यार्ड में कोयला लोड मालगाड़ी जो लाइन नंबर सात में खड़ी है किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा कोयला उतारा जा रहा है सूचना पर पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक संजय कुमार एस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और एक व्यक्ति को कोयला लोड मालगाड़ी के वैगन से कोयला चोरी कर बोरी में भरते ले जाते हुए धर दबोचाकर उसे पोस्ट लाये आरोपी ने अपना नाम अनिल यादव वल्द मनीराम यादव 36 वर्ष वार्ड नंबर 40 सोनिया नगर जितेंद साहू के मकान में किराएदार हूं बताया उसकी तलाशी लेने पर बोरियों में 40 किलो कोयला मिला ।आरोपी द्वारा कोयला चोरी करना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 08/2022 धारा 3( अ) रेल संपति (अवैध कब्जा)अधिनियम के तहत रेल सुरक्षा बल रायगढ के द्वारा कार्यवाही की गई। वही एक अन्य मामले में रेल सुरक्षा बल रायगढ पोस्ट में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक के नसीम हमराह प्रधान आरक्षक पी आर जगत आरक्षक ए पी मिंज के साथ गस्त कर रही थी 14 जून को रात्री साढ़े आठ बजे रायगढ रेल्वे यार्ड से एक व्यक्ति को बोरी में कुछ ले जाते हुए देखे और रोककर उससे पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज दास महंत पिता कन्हैया दास महंत उम्र 36 वर्ष अजीत पेट्रोल पंप के पीछे आदर्श नगर चौकी जूटमिल उसकी बोरी की तलाशी लेने पर उसके बोरी से 25 किलो कच्चा कोयला बरामद हुआ जिसे उसने रेल्वे यार्ड रायगढ से लेजाना बताया उसे पोस्ट ले आये और उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/2022 धारा 3( अ) रेल संपति (अवैध कब्जा)अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्यवाही से रेल्वे यार्ड में खड़ी मालगाड़ियों से कोयला चोरी करने वाले चोरों में हड़कंप मच गया है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment