🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रेल सुरक्षा बल रायगढ ने ट्रेनों के यात्रियों को पिलाया ठंडा जल यात्रियों ने रेसुब को दिया साधुवाद

On: June 16, 2022 5:11 PM

रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज दिनांक 16 जून को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलव्रे सुरक्षा बल बिलासपुर ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरि मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में रेल यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल रायगढ के बल सदस्यों द्वारा जल सेवा के तहत रायगढ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में ठंडा पेय जल पिलाकर यात्रियों को तृप्त किया ।

इस संबंध में निरीक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि रायगढ रेल्वे के मुख्य स्टेशन पर भी यात्रियों को जल सेवा के तहत शीतल जल मुहैया किया जा रहा है। यात्रियों द्वारा इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है। गुरुवार को प्लेटफार्म नम्बर एक मे दुर्ग राजेन्द्र नगर टर्मिनल साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के रायगढ में रुकते ही रायगढ रेल सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक संजय कुमार एस ,उपनिरीक्षक अखिल सिंह,हेड कांस्टेबल वाई के पटेल , एस आर कवाची, पी आर जगत ,कांस्टेबल विजय खलको, संतोष शर्मा,सुनीता पटेल,खिलेश्वरी सिन्हा, ज्योति ठाकरे आदि बल सदस्यों ने ट्रेन के यात्रियों को ठंडा पेयजल वितरित किया ।

वही लेट से चल रही उत्कल एक्सप्रेस जब तीन घँटे से अधिक विलंब से रायगढ रेल्वे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म में पहुँची तो इन सभी बल के अधिकारियों कर्मचारियों ने ट्रेन के यात्रियों को ठंडा पेयजल पिलाकर उन्हें तृप्त किया । रायगढ रेल सुरक्षा बल की इस ठंडा जल वितरण कार्य को सभी बल सदस्यों ने पूरी शिदत्त के साथ यात्रियों को जल पिलाया यात्री भी खाखी वर्दी वालो को जल पिलाते देखकर उनके इस कार्य को कई लोगो ने रेल सुरक्षा बल रायगढ को साधुवाद दिय्या ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment