🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ग्रामीण बैंक का कैशियर गिरफ्तार, कैशियर के विरूद्ध बैक प्रबंधक दर्ज कराया था 13.30 लाख रूपये के गबन का रिपोर्ट…..

On: June 16, 2022 5:03 PM

● आरोपी लंबे समय से था फरार, #लैलूंगा पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड….. *रायगढ़* । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में सिलसिलेवार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2022 को लैलूंगा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के फरार *आरोपी नेमिश उर्फ गुड्डू दीवान पिता एस.एस. दीवान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बगुडेगा थाना लैलूंगा* को बगुडेगा से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी ग्रामीण बैंक राजपुर में कैशियर का कार्य करता था जिसके विरूद्ध शाखा प्रबंधक द्वारा अक्टूबर 2020 को थाना लैलूंगा में शाखा के ग्राहकों के खातों में कूट रचित आहरण पर्ची के माध्यम से कुल 13.30 लाख रूपये आहरण कर गबन का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । अपराध दर्ज के बाद से आरोपी फरार हो गया था जिसके पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये लगाये गये मुखबिर द्वारा दिनांक 15.06.2022 को गांव में देखे जाने की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम हमराह उप निरीक्षक बी.एस. पैकरा, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी आरक्षक इलियास एवं नेहरू लकडा के साथ ग्राम बगुडेगा जाकर दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी द्वारा गबन को लेकर ग्रामीण बैंक राजपुर के शाखा प्रबंधक विष्णु प्रसाद अग्रवाल दिनांक 28.10.2020 को आवेदन देकर थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाखा में नेमिश उर्फ गुड्डू दीवान सहायक (कैशियर) के पद पर दिनांक 19/08/2014 से 06/01/2020 तक पदस्थ था जो अपने पद का दुरूपयोग करते हुए शाखा के ग्राहकों के खातों में कूट रचित आहरण पर्ची के माध्यम से आहरण कर राशि गबन किया गया है । प्रबंधक के अनुसार नेमिश उर्फ गुड्डू दीवान द्वारा वर्ष 2017 में 05 व्यक्तियों के खाता से 80,000 रूपये, 2018 में 17 व्यक्तियों से 3,60,000 रूपये, 2019 में 42 व्यक्तियों से 8,78,000 रूपये एवं 2020 में 01 व्यक्ति से 12,000 रूपये जुमला 13,30,000 रूपये का फर्जी हस्ताक्षर कर आहरण कर गबन किया गया है । आवेदन पर धारा 420, 467, 468, 471 IPC के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment