युधेश्वर सिंह ठाकुर प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए सभी ने जीत पर बधाई दी।
बिलासपुर जिलाध्यक्ष धीरज पलेरिया ने भी जीत की शुभकामनाएं दी।

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ का आज बिलासपुर स्थित माँ जगदम्बा पैलेश में प्रदेश स्तरीय चुनाव लोकतांत्रिक पद्धत्ति के साथ संम्पन्न हुआ ।

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए युधेश्वर सिंह ठाकुर रायपुर को मतदान में 16 मत प्राप्त हुए और जीत दर्ज की है। जीत के साथ ही पूरे प्रदेश के न्यायिक कर्मचारियों ने जीत पर बधाई दी है। दूसरे प्रत्याशी आसुतोष शर्मा को कुल 7 मत मिले। श्री शर्मा भी रायपुर से है। अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होता है। इसके पूर्व भी युधेश्वर सिंह अध्यक्ष पर रहे है।
आज बिलासपुर में पूरे छत्तीसगढ़ से न्यायिक कर्मचारियों के सभी जिले के अध्यक्ष मतदान में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
छत्तीसगढ़ के 23 जिलाध्यक्ष विशेष कर बिलासपुर श्री धीरज पलेरिया एवं दंतेवाड़ा श्री सन्तु साहू चाहते थे कि अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से हो जाए मगर कोई भी प्रत्याशी बैठने को तैयार नही थे ततपश्चात मतदान से चुनाव कराया गया।
चुनाव पूर्व कार्यक्रम को संचालित बिलासपुर जिला अध्यक्ष धीरज पलेरिया ने की। चुनाव अधिकारी पुरेश कुमार देवांगन और जगदीश रजक नियुक्त किए गए थे , उन्होंने शानदार तरीके एव शान्ति पूर्वक मतदान कराया।
आज के चुनाव में प्रदेश भर से 23 अध्यक्षों ने शिरकत किया था। जिनमे सर्वप्रथम बिलासपुर से धीरज पलेरिया, दुर्ग से विजयपाल सिसोदिया, राजनांदगांव महेश सेजपाल, कोरबा दिनेश टेंगवार,जांजगीर राजेश वर्मा, जगदलपुर राकेश दास, रायगढ़ संजय थवाईत, जशपुर राकेश पांडेय, अम्बिकापुर राकेश सोनी, सूरजपुर संजय सोनी, दंतेवाड़ा संतु साहू, महासमुंद राजीव लोचन जोल्हे, बलौदाबाजारगुलाब धृतलहरे, धमतरी नागेश्वर प्रसाद मौर्य, कवर्धा हेमन्त साहू, बेमेतरा बबलू चंदेरिया, मुंगेली वासुदेव तम्बोली, रायपुर आशुतोष शर्मा, बालोद रेखराज देवांगन, कांकेर होरीलाल पटेल, कोंडागांव मोहन सिंह देवांगन, बैकुंठपुर प्रीतम,रामानुजगंज सुमन डहरिया , प्रांतीय सचिव शरद पटेल सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव होस्ट बिलासपुर जिला अध्यक्ष धीरज पलेरिया रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

