नई दिल्ली। (वायरलेस न्यूज़) सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रोपदी मुर्मू होंगी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सत्ताधारी गठबंधन के राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। वे उड़ीसा उड़ीसा राज्य की रहने वाली हैं।
एनडीए की मुखिया भाजपा ने इस बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अनुसूचित जाति वर्ग को अहमियत दी है और भाजपा ने आदिवासी कार्ड इसलिए खेला है कि किसी भी राजनीतिक दल को आदिवासी वर्ग का विरोध करने में दिक्कत होगी। इसके साथ ही आदिवासी वर्ग से जुड़े बहुत बड़े मतदाता समूह को भी भाजपा आकर्षित कर सकती है। इधर विपक्ष की ओर से एक प्रत्याशी उतारने की कोशिशों को लगातार झटका लग रहा था। फारूक अब्दुल्ला, शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की न के बाद यशवंत सिन्हा का नाम सामने आया। लेकिन ऐसी कोई संभावना नहीं है कि उनके नाम पर सम्पूर्ण विपक्ष में आम सहमति बन जाएगी। विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इस समय अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से हो रही ईडी की पूछताछ के विरोध में व्यस्त है और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी इस मामले में जो लीड कर रही हैं वह कांग्रेस को कितनी रास आयेगी, यह भी एक पेंच है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

