रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) पूरे विश्व के साथ एनटीपीसी लारा में भी 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज़ादी की अमृत महोत्सव का पालन करते हुए समूहिक योगाभ्यास किया गया, जिसमें मुख्य महाप्रबंधक श्री दिवाकर कौशिक, श्रीमती सीमा कौशिक, अध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति की गरिमामई उपस्थिती में सभी महाप्रबंधकगण, कर्मचारीगण एवं सी आई एस एफ के जवानो की सहभागिता से केलो भवन में योगाभ्यास किया गया।

इस वर्ष की योग दिवस की थीम “मानवता के लिए योगा” रखा गया है। इस अवसर पर अनुभवी प्रशिक्षक श्री आशीस जी द्वारा कई आसान एवं प्राणायाम अभ्यास कराया गया। आज की कार्यक्रम की विश्व भर में हो रहे आयोजन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री दिवाकर कौशिक, मुख्य महाप्रबंधक (लारा) ने कहा सभी को योगाभ्यास करना चाहिए। योग आधुनिक सभ्यता को भारत का देंन है। यह पुरातन भारतीय कला है जो की शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त होने में मददगार है। हर्ष का विषय है एनटीपीसी लारा की ज़्यादातर कर्मचारी अपने स्वास्थ्य प्रति सचेत है, इसको ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों ने योग, सुबह एवं संध्या भ्रमण, तैराकी आदि चीजों में रुचि रखते है। सभी लोगों को दैनिक कुछ न कुछ योगाभ्यास करना चाहिए, इससे तन एवं मन सयम होते हुए निरोग एवं शांत रहता है। मास्टर ट्रेनर द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई आम योगा मसौदा में वर्णित विधि के अनुरूप आसन एवं प्राणायाम अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त स्वस्थ शरीर एवं मानसिक स्थिति के लिए क्या किया जाना चाहिए एवं स्वस्थ शरीर के लिए पोषण के वारे में बताया गया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एनटीपीसी लारा स्थित श्री स्वामी नारायण गुरुकुल अंतराष्ट्रीय स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। जिस में योग क्रिया, आसान एवं प्राणायाम अभ्यास बच्चों को कराया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

