*रायगढ़* । दिनांक 18.06.2022 को थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका (17 साल) अपने परिजनों के साथ थाने आकर रायगढ़ के सुरेश ऊर्फ साहिल तिर्की पर छेड़खानी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा बालिका के लिखित आवेदन पर धारा 354, 506 IPC 8, 12 Pocso Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये रायगढ़ के राजीवनगर एवं आसपास क्षेत्र में दबिश दिया गया । आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी पर फरार है, थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के परिजनों एवं मुखबिर को आरोपी के क्षेत्र में देखे जाने पर सूचना देने निर्देशित किया गया है । पीड़ित बालिका अपने कथन में बताई कि दिनांक 16/06/2022 को सुबह के समय रायगढ़ का परिचित सुरेश तिर्की ऊर्फ साहिल (उम्र करीब 35 साल) घर आया जो पानी में भीग गया था । साहिल कपडा बदलने के लिए टाबेल मांगा तो टावेल दी और कमरे में आकर बिस्तर, बेड को ठीक कर रही थी । तभी पीछे से साहिल अकेली देख कर हाथ व शरीर को पकड़ लिया, शोर मचाने पर मुंह को दबा दिया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दिया, किसी तरह सुरेश ऊर्फ साहिल तिर्की से हाथ छुड़ाकर भाग गई और घटना के बारे में चाची, दीदी को बतायी । आरोपी सुरेश ऊर्फ साहिल तिर्की घर से भाग गया, बालिका के रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित छेड़खानी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

