🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जूटमिल पुलिस की टाऊन पेट्रोलिंग के हाथ आया चोरी की बैटरी के साथ आरोपी…..

On: June 25, 2022 12:50 PM

● गांव के ही ट्रेक्टर से बैटरी चोरी कर बेचने ग्राहक के तलाश में था आरोपी, गया जेल…..

*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़)। आज दिनांक 25/06/2022 को पुलिस चौकी जूटमिल की टाउन पेट्रोलिंग द्वारा चौकी प्रभारी जूटमिल के निर्देशन पर कोड़ातराई के अमित दास महंत उर्फ गुड्डू के घर दबिश देकर अमित दास महंत के कब्जे से एक चोरी की हुई ट्रैक्टर की बैटरी जप्त किया गया है । आज दोपहर चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोड़ातराई का अमित दास महंत बैटरी चोरी कर घर में छुपा रखा है जिसे बेचने के लिए कुछ लोगों से मोलभाव भी किया है । चौकी प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल को टाउन पेट्रोलिंग के साथ जाकर मुखबिर सूचना की तस्दीकी कर कार्यवाही का निर्देश दिए पेट्रोलिंग द्वारा संदेही के घर जाकर बैटरी चोरी कर छिपा कर रखने के संबंध में हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जिस पर अमित दास महंत अपने गांव के तालाब के पास खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी को चोरी कर घर में छिपाकर रखना बताया और घर से निकाल कर सामने लाया । आरोपी अमित दास महंत से *एक नग एक्साइज कंपनी का बैटरी कीमत करीब ₹9,000* की जप्ती कर आरोपी पर *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही* कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बेस के निर्देशन पर कार्यवाही में आरक्षक बनारसी सिदार, जितेंद्र दुबे, सत्या यादव और विनय तिवारी की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी – अमित उर्फ गुड्डू दास महंत पिता स्वर्गीय एतवार दास महंत उम्र 32 वर्ष निवासी कोड़ातराई हरिजनपारा चौकी जूटमिल थाना सिटी कोतवाली रायगढ

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment