किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन
महासमुन्द – जिले की प्रतिष्ठा पूर्ण सरायपाली नगर पालिका में उलटफेर की कवायद शुरू हो गई है महासमुंद कलेक्ट्रेट में नगर पालिका सराईपाली के 10 पार्षदों में अध्यक्ष अमृतलाल पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया है। बीजेपी पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन में बताया है कि पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं, आम नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत आवश्यक सुविधाएं बिजली पानी सफाई की व्यवस्था इनके कार्यकाल अवधि में चरमरा गई है, इनके द्वारा परिषद की बैठक समय सीमा पर आहूत नहीं कराने से विकास कार्यों की स्वीकृति पेंशन योजना जाति प्रमाण पत्र सत्यापन नामांतरण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है , बता दें कि 15 पार्षदों वाले नगर सरकार में 9 बीजेपी , तीन कांग्रेस और तीन निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे, बहुमत नहीं होने के बाद भी कांग्रेस ने 8 मतों से अपना अध्यक्ष बना लिया था। ढाई साल बाद यहां के राजनीतिक अब करवट ले रही है और अब पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। हालांकि बीजेपी पार्षदों में कितनी एकजुटता रह पाएगी यह भी देखने वाली बात होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

