2.बरामद तथा जप्त संपत्ति का मूल्य* 01काला रंग के एयर बैग में 4 पैकेट में 04 किलो गांजा मूल्य ₹20000/- ₹

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ ) ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ बिलासपुर तथा जीआरपी बिलासपुर के संयुक्त कार्रवाई से बिलासपुर तालापारा तैयबा चौक निवासी के पास से 20 हजार रु.मूल्य का गांजा पकड़ा गया, नशा के सौदागर के पास से 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया पूरी घटना इस प्रकार है, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए. एन. सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्रवाई- धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन-नारकोस अभियान के क्रम में निरीक्षक भास्कर सोनी

तथा जीआरपी प्रभारी हरीश शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 27/06/22 जीआरपी बिलासपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश शर्मा साथ स्टाफ,आरपीएफ बिलासपुर Asi- एस आर जांगड़े साथ स्टॉप तथा टास्क टीम -1,उनि- डीके सिंह व आरक्षक सत्यम सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 05 पर आई गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़ पैसेंजर के इंजन से तीसरा जनरल बोगी में एक संदिग्ध व्यक्ति नाम व पता- *हसन खान उर्फ हस्सू पिता सलीम खान निवासी- तैयबा चौक, मगरपारा बिलासपुर थाना- सिविल लाइन, जिला- बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
- के पास से 01 काले रंग के पिट्ठू बैग में 04 पैकेट में कुल 04 kg गांजा मूल्य लगभग 20,000 /- ₹ के साथ रंगे हाथ समय लगभग 23:30 बजे पकड़ा गया जिसे एनडीपीएस एक्ट में दर्शाए गए प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना बिलासपुर4 लाकर आरोपी हसन खान के विरुद्ध अपराध संख्या 48/22 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को आज दिनांक 28/06/22 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

