बिलासपुर /नैनपुर/ (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल नैनपुर पोस्ट ने कल्याण रोड भिवंडी, महाराष्ट्र निवासी एक मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला को रेल्वे स्टेशन नैनपुर में बल सदस्यों ने देखा और पोस्ट ले आये जहाँ औरत ने भूलवश आना बताने पर महिला को सखी सेंटर को सौप कर रेसुब ने मानव सेवा की है। नैनपुर रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सतीशकुमार ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में रेसुब नैनपुर ने दिनाँक 27 जून 22 को समय लगभग 14.30 बजे एक महिला रेलवे स्टेशन नैनपुर में अकेली हालात में मिली जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी। उप निरीक्षक सोनम के द्वारा उसे पोस्ट में लाया गया।पूछताछ में उसने अपना नाम व पता रिजवाना, पति-इब्राहिम, उम्र-लगभग 35 वर्ष, निवासी-कल्याण रोड भिवंडी, महाराष्ट्र बता रही थी जो कि भटक कर नैनपुर आ गयी थी। उसे सही सलामत सखी वन स्टॉप सेन्टर मंडला में सुपुर्द किया गया। रेसुब नैनपुर के बल सदस्यों ने यह नेक कार्य कर मानवीय सेवा करके देश भक्ति जनसेवा की शपथ को चिरतार्थ किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

