वित्तीय अनियमितता पर बीईओ कार्यालय पुसौर का लिपिक निलंबित
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के सभी विकास खण्डों के अभिलेखों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन हेतु विभागीय जांच टीम गठित की गई। जांच उपरांत विकास खण्ड पुसौर कार्यालय द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों यथा मुख्य रोकड़ पंजी (मेन कैशबुक), मध्यान्ह भोजन कैशबुक, बैंक स्टेटमेंट का मिलान किए जाने पर लगभग 25 लाख रूपये की राशि जो बैंक से आहरित की गई है किन्तु उनका कैशबुक में उल्लेख होना नहीं पाया गया और न ही उक्त राशि का बिल व्हाउचर उपलब्ध होना पाया गया। उक्त प्रकरण पर संलिप्त श्री मनोज कुमार संजय सहायक ग्रेड 03 के विरूद्ध लगभग 25 लाख रूपये स्वयं के नाम से आहरित कर स्वयं के उपयोग में किया जाना पाया गया। श्री मनोज कुमार संजय सहायक ग्रेड-03 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
श्री विजय कुमार तिर्की तत्कालीन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर वर्तमान में प्राचार्य शास. हाई स्कूल बुनगा एवं श्री दिनेश कुमार पटेल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर को प्रकरण पर दोषी व्यक्ति की जवाबदेही तैयार कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित करते हुए शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु लिखा गया है। साथ ही आवश्यकतानुसार श्री मनोज कुमार संजय के विरूद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

